Wednesday, January 16, 2019

गरीब और अमीर :- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "






गरीब और अमीर में अंतर करने वालो हमें कोई बतायेगा कि:-

*जरा सोचो:-*

◼जो सिम कार्ड गरीब के मोबाइल में डलती है क्या वो अमीर के बड़ी डलती है क्या।

◼क्या अमीर व्यक्ति गेंहू की रोटी नही खाता है।

◼क्या अमीर के लिए पानी दूसरा वाला होता है।

◼क्या अमीर जिस लाईट का उपयोग होता है वो अगल होती है।

◼क्या अमीर जो डीजल,पेट्रोल का उपयोग करता है वो अलग होता है।

◼क्या अमीर के सूरज चाँद सितारे अलग होते है।


◼क्या अमीर ऑक्सीजन गैस नही लेता है। कार्बन डाई ऑक्साइड नही छोड़ते है।


◼क्या अमीर खाना बनाने के लिए घरेलू गैस की जगह किसी अलग गैस का उपयोग करते है क्या।

◼क्या अमीर का खून हरा होता है।

◼क्या अमीर के लिए नमक अलग प्रकार का होता है। या शक्कर अगल प्रकार की होती है।

आखिर कब तक हम सबको एक न होने के लिए गरीबी और अमीरी की एक बीच में दीवार खड़े कर देते है।मन में आप जैसा विचार करेंगे वैसे ही आप कर्म करेंगे। व्यक्ति यही इसी धरती पर आकर सब कुछ हासिल करता है। पैदा होते ही नही वह सब कुछ पा जाता है। फिर चाहे वह कई पीढ़ियों पहले से कमाई हुई रकम हो।

  हम सबको एक होना होगा। तभी हमारे घर,परिवार,गांव,शहर,जिला,प्रदेश,तथा देश का समूचा विकास होना संभव होगा। हमारे देश की पहचान का परचम पूरे विश्व में फिर से बहलायेगा।

कोई नही अमीर कोई नही गरीब।
बस मन से मान बैठे सब पाओगे यही।।


नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
सम्पर्क सूत्र:- 8109643725

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...