Monday, December 31, 2018

नया बर्ष 2019

सभी मित्रों को नूतन वर्ष की सपरिवार हार्दिक बधाई🌷🍁🌺🌸🍂🍁🍃🌹💐💐👏👏👏👏

◆गीत◆

सबको सहर्ष शुभ नया वर्ष
             उत्कर्ष मयी अति पावन हो
यश बेशुमार लह सार-सार
               वैभव अपार मनभावन हो....

जन-जन विभोर,शुभ सुखद भोर,
       हो क्षितिज छोर तक खुशहाली।
खुशियाँ अशेष, हों देश-देश
           जग में विशेष आभा आली।।
हों सदा साथ,जानकीनाथ,
            जीवन सबका ज्यों चन्दन हो....

कमियाँ सुधार,हम बार-बार,
             मत मानें हार है जो सपना।
हिय में हुलास,रख मन मे आस,
           फिर से प्रयास होगा अपना।।
ये जन्म धन्य, सब हों प्रसन्न,
             किंचित न दुखी कोई मन हो....

कैसी शिकस्त,सब रहें मस्त,
           प्रभु वरद हस्त की छांव तले।
नित-नित निखार,पग-पग बहार,
             सन दो हजार उन्नीस फले।।
सब हों निरोग,दुनिया के लोग,
           सुखमय सबका ही जीवन हो....

                          ~शैलेन्द्र खरे"सोम"

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...