Wednesday, December 26, 2018

गरीब के साथ सेल्फी लेने का अभियान :- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "

लोग अपना कद बढाने के लिए हमेशा बड़ो के साथ सेल्फी लेते है।तो सुनो उनके साथ सेल्फी लेने से आपका कद बड़ा नही हो सकता हैं। सेल्फी उनके साथ लेकर देखो:-

                  शीषर्क:-
*गरीब के साथ सेल्फी लेने हेतु अभियान*

तन पर वस्त्र नही मिलता हैं,
छोटा सा तन ढकने को।
छप्पन भोग लगाने वाले,
नही पेट को भरने को।।
कैसा देश हमारा होगा,
चिंता बहुत सताती है।
छोटी कन्या की इज्जत जब,
घर बाहर लुट जाती है।।
कुछ तो ध्यान करों तुम उनका,
रोड किनारे लेटे है।
भीख मांगकर पेट को भरते,
आस लगाये बैठे है।।
संस्कार संस्कृति भूले,
भूले सत्य कहानी को।
लगता हमको भूल गये,
बुन्देलखण्ड के पानी को।।
जब थी रियायत तो अच्छा था,
कर्म के बदले था भोजन।
बड़ी सियासत राजनीति की,
तड़प रहा है मेरा मन।।
सच्चाई कैसे लिख दूं मैं,
क्रूर कुकर्मी अंधों पर।
राजनीति की ओढ़ दौसाला,
उनके ही छलछंदों पर।।
सेल्फी लेना है गर तुमको,
शौक चढ़ा परवान तेरा।
चिथे नुचे कपड़े जो पहने,
होगा न अपमान तेरा।।
नही गिलानी मन में रखना,
वो भी हम सम प्राणी है।
कटुता वाले वाक्य न कहते,
बोले मीठी वाणी है।।
तन उजला मन मैला मिलता,
सत्ता के रखवालो का।
बिलख रहा तन मेरा देखो,
हृदय विदारक लालो का।।
भारत देश हमारा गौरव,
गरिमा की परिपाटी जी।
भारत माँ का हृदय *भारत*,
भारत  की यह माटी जी।।

           प्रदेश अध्यक्ष
- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
  विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत
  छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
  सम्पर्क सूत्र:- 8109643725

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...