Wednesday, December 19, 2018

शक्ति स्वरूपा लक्ष्मी देवी





आज तारीख 20/12/2018 दिन गुरुवार समय रात्रि के 12:45 मिनट पर हमारी बड़ी जी साहब ( दीदी ) जी को पुत्री के प्राप्ति हुई।आज हम मामा जी बन गये हैं।पावन पवित्र भूमि पर स्वागत है।
सभी का आर्शीवाद प्राप्त हो।

शक्ति स्वरूपा लक्ष्मी देवी,
कन्या रूप में आई है।
मैं खुद मामा बन बैठा हूँ,
बहिन ने पुत्री पाई है।।

तन मन हर्षित बजे बधाई,
राग छत्तीसों गायेगे।
भानेजन के दर्शन करने,
मिलकर हम सब जायेगे।।

माँ लवलेश पिता जी सूरज,
दादा विजय बहादुर जी।
दर्शन पाऊ भानेजन के,
मेरा मन तो आतुर जी।।


तेज चमक चेहरे पर दिखती,
चंचलता चित मोहत है।
हँसी ठिठोली संग सदा सब,
उसके तन पर सोहत है।।


क्षिति जल पावक गगन सभी मिल,
कन्या की करे आरती।
भारत अब गुणगान सुनाये,
माँ जय जयति जय भारती।।


नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
सम्पर्क सूत्र:- 8109643725

No comments:

Post a Comment

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन। - छतरपुर, मध्यप्रदेश

'कात्यायनी' काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।  छतरपुर, मध्यप्रदेश, दिनांक 14-4-2024 को दिन रविवार  कान्हा रेस्टोरेंट में श्रीम...