Saturday, May 18, 2019

सूर घनाक्षरी

 सूर घनाक्षरी

शिल्प~(8,8,8,6 वर्ण चरणान्त में लघु या गुरु दोनों मान्य)

केशरी के नंदन जू,
    हे जगत वंदन जू,
       दानव  निकंदन जू ,अंजनी लाल जू।
बल बुद्धि के निधान,
   सकल गुणों की खान,
      महावीर बलवान,कालों के काल जू।।
बीर बली रामदूत,
   हनुमान वायुपूत,
    आंजनेय विपदा को,नाशौ तत्काल जू।
नित्य ही सेवों चरण,
    संकट करो हरण,
      पड़ा है सोम शरण,कीजे निहाल जू।।

                           ~शैलेन्द्र खरे"सोम"

     

No comments:

Post a Comment

प्रेमचंद रेडियो पर काव्यपाठ

मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही वाराणसी उ.प्र. द्वारा संचालित रेडियों प्रेमचंद एप जिसके स्र...