Tuesday, March 5, 2019

आ० हीरालाल यादव जी

2122 1212 22

ख्वाब ख़ुशियों के दिल सज़ा मत यूँ।
जानकर   के   फ़रेब  खा  मत  यूँ।

बाँध   कर  तू   किसी  से  उम्मीदें
दर्द  को   हमसफ़र   बना  मत  यूँ।

कुछ  तो  उम्मीद  दिल  में रहने दे
आस  का  दीप  हर  बुझा मत यूँ।

और  कुछ  भी  सज़ा  तू दे लेकिन
दिल  से  दिलबर  मुझे  भुला मत यूँ।

साथ   हँस   बोलकर   रकीबों  के
दिल  पे  बिजली  मेरे  गिरा मत यूँ।

ज़िन्दगी   चार  दिन  की  है   *हीरा*
नफ़रतों   में   इसे   गँवा  मत   यूँ।

               हीरालाल

No comments:

Post a Comment

एकल 32 वीं तथा कुण्डलिया छन्द की 7वीं पुस्तक- "नित्य कुण्डलिया लिखता" का लोकार्पण

मेरी एकल 32 वीं तथा कुण्डलिया छन्द की 7वीं पुस्तक- "नित्य कुण्डलिया लिखता"  का लोकार्पण चर्चित साहित्यिक संस्था  "तरुणोदय सां...