Thursday, March 21, 2019

ताँका-पंच नीतेन्द्र सिंह परमार भारत

ताँका-पंच
( वर्ण:- 5-7-5-7-7 )

1

खेलेंगे होली
लेकर हाथ रोली
ग्वालों की टोली
झूमते ही जायेगे
खुशिया मनायेंगे

2

सूरत भोली
मिठाई सी बोली
मिसरी घोली
मेरे प्रभु राम जी
बने सभी काम जी

3
गहरा नाता
जय भारत माता
भाग्य विधाता
जीवन सुधारती
नित माँ निहारती

4

हे विस्तारिणी
श्वेत वस्त्र धारिणी
माँ वीणा झंकारिणी
स्वाभिमान दो
कुछ ज्ञान दो

5

होली के रंग
लाल नीली तरंग
लगाये अंग
अबीर गुलाल हो
नया नया साल हो

नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "
छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )
सम्पर्क सूत्र:- 8109643725

No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह संपन्न - डॉ. विजय कुमार शर्मा

सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह संपन्न छतरपुर प्राइम होटल में आज दिनांक 30/04/2026 को आयोजित सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह...